
झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एजाज अनवर ने बृहस्पतिवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन का प्रभार लिया।
वह मूलत: झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित हैं। बीएयू में अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
श्री अनवर ने रांची विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री प्राप्त करने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में वर्ष 2000 में अपने करियर की शुरुआत की। कृषि विभाग में रांची पदस्थापन से पूर्व वह चतरा, सरायकेला, सिमडेगा, चाईबासा, धनबाद, गढ़वा आदि जिलों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे।
.134/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/calculator/6.gif' alt='6'>
Total views : 944526
Your IP Address : 216.73.216.14