Kanke, Ranchi, Jharkhand

( A State Government University )

बीएयू के वानिकी संकाय में विश्व वानिकी दिवस मनाया गया

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अधीन कार्यरत वानिकी संकाय में मंगलवार को विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रभारी डीन (वानिकी) डॉ शैलेश चट्टोपाध्याय के नेतृत्व में संकाय परिसर में शिक्षकों, यूजी, पीजी एवं पीएचडी छात्र-छात्राएं तथा कर्मचारियों ने कैननबॉल (कौरौपिटा गुआनेंसिस) पौध रोपण किया।

मौके पर प्रभारी डीन (वानिकी) डॉ शैलेश चट्टोपाध्याय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2012 में 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस घोषित की थी। इसे मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों को वनों के महत्व को समझाना, इसके महत्त्व के प्रति लोगों को जागरूक करना और वनों के संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित करते हुए उनका योगदान हासिल करना तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। वर्ष 2023 में इसका थीम ‘वन और स्वास्थ्य‘ रखा गया है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर संतुलन बनाए रखने के लिए मानव, जीव – जंतुओं, पानी, मिट्टी और हवा के साथ – साथ वृक्ष और वनों का अहम योगदान और महत्व है।

मौके पर शिक्षकों में डॉ एके चक्रवर्ती, डॉ आरबी साह, डॉ पीआर उरांव तथा संकाय के छात्रों ने कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की महत्ता एवं मानव जाति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए धरती पर वनों के आवरण एवं वन प्रबंधन के संतुलन विषय पर अपने विचारों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद डॉ जे केरकेट्टा ने दी।

Skip to content